दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर च...

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

दानापुर का अजब sbi atm पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून

दानापुर का अजब SBI ATM |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राजू राज / दानापुर -  दानापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक ऐसी जगह चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग पैसे निकालने नहीं बल्कि बाल और दाढ़ी कटवाने पहुंच रहे थे। बाहर बड़े अक्षरों में SBI ATM का बोर्ड लगा था, लेकिन अंदर एटीएम मशीन की जगह हेयर कटिंग सैलून चलता मिला। पहली नजर में लोग इसे सामान्य एटीएम समझते थे, लेकिन अंदर का नजारा देखकर चौंक जाते थे।

हाईलाइट्स - 

  • SBI ATM सेंटर के अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून
  • पैसे निकालने पहुंचे लोग देखकर रह गए हैरान
  • खबर वायरल होने के बाद बोर्ड ढका गया, सैलून बंद

पुराने एटीएम सेंटर में शुरु हो गई नाई की दुकान

जानकारी के मुताबिक, पहले इस जगह पर एसबीआई का एटीएम संचालित होता था। बाद में किसी कारण से एटीएम को हटा दिया गया, लेकिन बाहर लगा बोर्ड और पूरा सेटअप वैसे ही छोड़ दिया गया। इसके बाद मकान को किराए पर दे दिया गया और किराएदार ने बिना बोर्ड हटाए वहां हेयर कटिंग और शेविंग का काम शुरू कर दिया। ऐसे में कई लोग पैसे निकालने पहुंचे, लेकिन अंदर सैलून चलता देख मायूस होकर लौट गए। वहीं बाल कटवाने वाले ग्राहक सीधे “एटीएम सेंटर” में पहुंचकर सेवाएं लेते नजर आए।

वीडियो वारयल होने के बाद बदली स्थिति

इस अनोखे “हेयर कटिंग एटीएम” की तस्वीरें और खबर इलाके में तेजी से वायरल होने लगीं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा और मनोरंजन का विषय बन गया। हालांकि मामला सामने आने के बाद अब स्थिति बदल गई है। SBI ATM लिखे बोर्ड पर कागज चिपका दिया गया है और फिलहाल सैलून भी बंद कर दिया गया है। मकान मालिक एस.के. सिंह ने बताया कि जगह किराए पर दी गई थी और अब खबर सामने आने के बाद आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंं - गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

संबंधित सामग्री

4 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर की आगजनी

बिहार

4 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर की आगजनी

दानापुर के तकियापार में 4 दिन से लापता 22 वर्षीय शुभम की बंधक बनाकर हत्या करने और शव गायब करने के आरोप में परिजनों ने सड़क जाम कर आगजनी की। घटना से पूरे इलाके में भारी तनाव है।

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

क्राइम

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी  क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

क्राइम

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बथान से मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

बिहार

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र के कारगिल दियारा में वायरल वीडियो ने किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में धमकी और रोकने के आरोप सामने आए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।