पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने जवानों से धक्का-मुक्की कर जब्त किए गए ट्रैक्टर छुड़ा लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

(Image-Gemini) |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राहुल कुमार / शेरघाटी :  
गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने जवानों से धक्का-मुक्की कर जब्त किए गए ट्रैक्टर छुड़ा लिए और मौके से फरार हो गए। देर रात रानीपुर डेल्हा इलाके की बताई जा रही है।

बालू लदे ट्रैक्टर जब्त होने पर विरोध

जानकारी के अनुसार, कोठी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रभारी थाना प्रभारी सचितानंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोककर जब्ती की प्रक्रिया शुरू की। इसी बीच बड़ी संख्या में पहुंचे बालू कारोबारियों ने पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और धंधेबाजों ने धक्का-मुक्की करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस कब्जे से छुड़ा लिया। इसके बाद सभी आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। 

सवालों के घेरे में पुलिस 

घटना के बाद इलाके में अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र  में लंबे समय से बालू का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। थाना प्रभारी सचितानंद राय ने बताया कि मामले में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की हर गतिविधि पर रहती है कारोबारियों की नजर

ग्रामीणों का यह भी दावा है कि बालू कारोबारियों का नेटवर्क काफी मजबूत है। इलाके के चौक-चौराहों और रास्तों पर मौजूद उनके लोग पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और तत्काल सूचना पहुंचा देते हैं। इसी वजह से पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई ट्रैक्टर सुरक्षित स्थानों पर हटा दिए जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पूरे नेटवर्क पर सख्ती नहीं होगी, तब तक अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाना मुश्किल होगा।
 

संबंधित सामग्री

Bihar Train: बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यहां जानिए पूरी डिटेल

बिहार

Bihar Train: बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यहां जानिए पूरी डिटेल

बिहार के कटिहार रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

Bihar News:  बिहार के हर जिले में होगा एयरपोर्ट, यहां जानिए सम्राट सरकार का नया प्लान

बिहार

Bihar News: बिहार के हर जिले में होगा एयरपोर्ट, यहां जानिए सम्राट सरकार का नया प्लान

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सभी जिलों में हवाई संपर्कता को विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य बिहार को एक अग्रणी नागरिक उड्डयन केंद्र के रूप में विकसित करना है।

ईंट के नीचे छिपी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से आ रही थी खेप

बिहार

ईंट के नीचे छिपी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से आ रही थी खेप

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहां मधनिषेध और नौरंगिया थाना की पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए भारी मात्रा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड की हुई शराब की खेप को जब्त किया है।

Bihar Train: बिहार में बिछेंगी 29 नई रेल लाइनें, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

Bihar Train: बिहार में बिछेंगी 29 नई रेल लाइनें, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

बिहार में 29 नई रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसका एलाइनमेंट तय करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। कुल 267 लाख रुपये से 1763.87 किमी में नई रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा।

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

बिहार

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

समस्तीपुर में देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।