झुलसते पटना को मिली बड़ी राहत, अब इन चौराहों पर मिलेंगे 7000 लीटर के महा-टैंकर, जानें किन इलाकों में मिलेगी सुविधा

पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम चौराहों पर 7000 लीटर क्षमता वाले वाटर टैंकर तैनात करेगा। पानी की शुद्धता पर कड़ा पहरा रहेगा। घर से निकलने से पहले देखें प्रमुख इलाकों की पूरी लिस्ट।

By : Anshuman Parashar
झुलसते पटना को मिली बड़ी राहत, अब इन चौराहों पर मिलेंगे 7000 लीटर के महा-टैंकर, जानें किन इलाकों में मिलेगी सुविधा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के बीच पटना वासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। पटना में लगातार चढ़ते पारे को देखते हुए पटना नगर निगम ने शहर की प्यास बुझाने के लिए कमर कस ली है। गर्मी के इस टॉर्चर से राहगीरों को बचाने के लिए शहर के हर प्रमुख बाजार, वीआईपी और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पानी के बड़े-बड़े 'महा-टैंकर' तैनात किए जाएंगे, ताकि धूप में घर से निकले किसी भी शख्स को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना न पड़े।

किराए पर आएंगे 12 नए 'वॉटर किंग', बेड़े में दोगुने से ज्यादा होंगे टैंकर

भीषण गर्मी में पानी की भारी डिमांड को देखते हुए निगम अपने वॉटर सप्लाई सिस्टम को और मजबूत करने जा रहा है। शहर में टैंकरों की मौजूदा फौज को बढ़ाकर अब सीधे 25 किया जा रहा है। इसके लिए 12 एक्स्ट्रा हाई-कैपेसिटी वॉटर टैंकर किराए पर लिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन नए टैंकरों की क्षमता 7 हजार लीटर तक होगी, जिससे एक ही जगह पर हजारों लोगों की प्यास आसानी से बुझ सकेगी।

ढक्कन रहेंगे 'सील्ड लॉक', रोज धुलेगा टैंकर

अक्सर सरकारी पानी की क्वालिटी को लेकर होने वाली शिकायतों पर इस बार निगम ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि पानी की शुद्धता से कोई समझौता नहीं होगा। हर टैंकर की रोज सफाई होगी और उसमें ताजा पानी भरा जाएगा। पानी में धूल या गंदगी न मिले, इसके लिए टैंकरों के ढक्कन को हमेशा लॉक रखने का आदेश है। अगर किसी टैंकर का ढक्कन खुला मिला, तो संबंधित अधिकारी पर सीधे गाज गिरेगी।

186 पंप हाउसों पर 'थर्ड आई', 120 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन होगी स्कैन

चौराहों पर टैंकर चमकाने के साथ-साथ घरों में आने वाले पानी की सप्लाई को भी दुरुस्त किया जा रहा है। पटना के सभी 186 पंप हाउसों के कामकाज की रोजाना चेकिंग होगी ताकि अचानक मोटर खराब होने जैसी दिक्कत न आए। इसके अलावा, शहर के करीब 120 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन नेटवर्क की भी कड़ी निगरानी की जा रही है, जिससे कहीं भी लीकेज के कारण पानी बर्बाद न हो।

अभी इन जगहों पर मिल रहा है पानी, लिस्ट देख लीजिए

अगर आप धूप में घर से बाहर हैं, तो पटना के इन प्रमुख ठिकानों पर आपको नगर निगम के पानी की सुविधा मिल जाएगी:

  • डाकबंगला चौराहा और गांधी मैदान

  • हड़ताली मोड़ और आयकर गोलंबर

  • जीपीओ (GPO) और ज्ञान भवन

  • गर्दनीबाग (रोड नंबर-2) और शिवपुर महेंद्रू

  • दीप नगर पंप हाउस

अब पानी की नहीं होगी किल्लत

नगर निगम प्रशासन का साफ कहना है कि इस झुलसाती गर्मी में पटना के नागरिकों को पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नए टैंकरों के आते ही उन इलाकों को भी कवर कर लिया जाएगा जहां इस वक्त सबसे ज्यादा फुटफॉल (लोगों की आवाजाही) रहती है।

संबंधित सामग्री

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया।

पटना स्नातक सीट पर सियासी हलचल तेज, नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना स्नातक सीट पर सियासी हलचल तेज, नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नीरज कुमार ने सोशल मीडिया x पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। 

पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कार में झारखंड के CCL के रिटायर्ड जनरल मैनेजर (GM) का शव बरामद हुआ।