संदिग्ध मौत

पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कार में झारखंड के CCL के रिटायर्ड जनरल मैनेजर (GM) का शव बरामद हुआ। 

By : Rani Thakur
पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कार में झारखंड के CCL के रिटायर्ड जनरल मैनेजर (GM) का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मोतिहारी निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। आलोक कुमार रांची के कांके रोड स्थित इंदिरा नगर में रहते थे और CCL में GM के पद से रिटायर हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, आलोक कुमार अपनी बहन से मिलने पटना के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उनके घर आए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे खड़ी कार से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वहां तैनात गार्ड ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचने पर कार की ड्राइविंग सीट पर आलोक कुमार का शव पड़ा मिला। उनके सिर के पीछे गोली लगी थी और सिर एक ओर लुढ़का हुआ था। कार का ड्राइविंग सीट वाला गेट खुला था, जबकि शीशा भी नीचे था। वहीं कार के बाहर जमीन पर एक पिस्टल पड़ी मिली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर शव की स्थिति और मौके से मिले हथियार को देखते हुए पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, मृतक के एक रिश्तेदार ने हत्या की आशंका जताई है। ऐसे में आलोक कुमार की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का विस्तृत बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


 

संबंधित सामग्री

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।