गया के जंगलों में SSB की सर्जिकल स्ट्राइक, 255 किलो डोडा बरामद, नशा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त

गया के जंगलों में SSB की सर्जिकल स्ट्राइक, 255 किलो डोडा बरामद, नशा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त

गया के बाराचट्टी में SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 255 किलो डोडा बरामद किया है। बथिनिया के जंगलों में छिपाकर रखे गए इस मादक पदार्थ की बरामदगी से नशा तस्करों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

गया के जंगलों में ssb की सर्जिकल स्ट्राइक 255 किलो डोडा बरामद नशा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के गया जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शेरघाटी अनुमंडल के बाराचट्टी थाना अंतर्गत बथिनिया गांव के दुर्गम जंगली इलाकों में मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ 'डोडा' जब्त किया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

सुरक्षा बलों को सटीक जानकारी मिली थी कि बथिनिया के घने जंगलों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही 29वीं वाहिनी SSB के निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में धनगई समवाय की टीम और बाराचट्टी पुलिस ने मोर्चा संभाला। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जंगल की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया गया।

255 किलो डोडा बरामद, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

दुर्गम पहाड़ी इलाका और घना जंगल होने के बावजूद सुरक्षा बलों ने हार नहीं मानी। घंटों चली तलाशी के बाद सुरक्षा बलों ने जंगल के बीच छिपाकर रखा गया 255 किलोग्राम डोडा बरामद कर लिया। इस बड़ी खेप की बरामदगी के बाद इलाके में अन्य संदिग्ध ठिकानों और मादक पदार्थों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

जब्त किए गए डोडा को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाराचट्टी थाना को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस खेप का असली मालिक कौन है और यह माल कहाँ सप्लाई किया जाना था। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके सिंडिकेट को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

नशा मुक्त अभियान के तहत आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

स्थानीय प्रशासन और SSB ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी आक्रामकता के साथ जारी रहेगा ताकि गया के सीमावर्ती इलाकों को नशा मुक्त बनाया जा सके।

संबंधित सामग्री

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान: पीएम मोदी और नीतीश को कहा धन्यवाद, सेवा को बताया ‘पवित्र अवसर’

राजनीति

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान: पीएम मोदी और नीतीश को कहा धन्यवाद, सेवा को बताया ‘पवित्र अवसर’

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालने के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार का आभार जताते हुए इसे जनसेवा का पवित्र अवसर बताया।उन्होंने विकास, सुशासन और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प

Bihar News: बिहार आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, इस जिले में जल्द खुलेगा गेटवे ऑफ VTR

बिहार

Bihar News: बिहार आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, इस जिले में जल्द खुलेगा गेटवे ऑफ VTR

बिहार के बगहा वन क्षेत्र में विकसित हो रहे ‘गेटवे ऑफ वीटीआर’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की अहम बैठक, बड़े नेताओं की आवाजाही तेज

राजनीति

बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की अहम बैठक, बड़े नेताओं की आवाजाही तेज

बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान बड़े नेताओं की लगातार मौजूदगी से सियासी माहौल गरमा गया है। नेताओं के स्वागत और बैठकों ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

Bihar News: बिहार में अब बच नहीं पाएंगे अपराधी, हजारों कैमरों से लैस होंगे इस शहर के पार्क

बिहार

Bihar News: बिहार में अब बच नहीं पाएंगे अपराधी, हजारों कैमरों से लैस होंगे इस शहर के पार्क

शहरवासियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पटना के करीब 110 पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी पार्कों में लगे कैमरों की ईको पार्क से सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग होगी।

Bihar News: भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार पलटी, पश्चिम बंगाल से पटना लौटते वक्त हादसा

बिहार

Bihar News: भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार पलटी, पश्चिम बंगाल से पटना लौटते वक्त हादसा

पटना के कुम्‍हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्‍ता की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह जीरोमाइल थाना क्षेत्र की है। इस हादसे में विधायक व उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए।