बिहार में 12 घंटे ठप रहेगी बिजली सेवा, नहीं होगा ऑनलाइन बिल भुगतान और मीटर रिचार्ज

नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों द्वारा नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में 12 घंटे ठप रहेगी बिजली सेवा, नहीं होगा ऑनलाइन बिल भुगतान और मीटर रिचार्ज

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की तरफ से नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। इस कारण बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

आज शाम से कल सुबह तक रहेगी बंदी

कंपनियों की ओर से जारी सूचना के अनुसार छह जून की शाम पांच बजे से सात जून की सुबह पांच बजे तक ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी। 

बिल भुगतान और रिचार्ज नहीं होगा

इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज और अन्य ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा बंद रहेगी। जिन उपभोक्ताओं को तत्काल रिचार्ज या बिल भुगतान करना है, उन्हें निर्धारित समय से पहले यह काम पूरा करने की सलाह दी गई है।

कई अन्य सेवाएं भी होंगी प्रभावित

ऑनलाइन बंदी के दौरान नया बिजली कनेक्शन लेने, लोड बढ़ाने या घटाने, नाम परिवर्तन और बिल सुधार जैसी सेवाएं भी उपलब्ध नहीं होंगी। इसके अलावा उपभोक्ता पोर्टल से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी प्रभावित रहेंगी।

कंपनियों ने जारी की अपील

नॉर्थ बिहार और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। इन कंपनियों का कहना है कि नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। ऐसे में उपभोक्ता पहले से तैयारी कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

असुविधा से बचने के लिए करें तैयारी

बिजली कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक बिल भुगतान और स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज समय रहते कर लेने से सेवा बाधित होने की स्थिति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से फिर शुरू कर दी जाएंगी।

संबंधित सामग्री

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।