विरोध प्रदर्शन

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।

By : Rani Thakur
‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं। इन सभी के हाथों में पोस्टर थे। जिस पर लिखा था- एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय है…2 कचौड़ी एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा। इस दौरान पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया।

छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इन्हें कंट्रोल करने के लिए एक पुलिस वाले ने लाठी भांजी। इसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की तरफ बढ़ गए। अभ्यर्थियों को रोकने की पटना पुलिस द्वारा डाकबंगला चौराहे पर कंटीले तार लगाने के साथ-साथ लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग की गई थी। 

वहीं दूसरी ओर पटना के गर्दनीबाग में AISA की ओर से छात्र-युवा महापंचायत आयोजित की गई। इसमें BPSC, BSSC, दरोगा और बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

डेलिगेशन के जाने के बाद प्रदर्शन कर रही भीड़ को हटाया गया। जिसके बाद डेलिगेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सचिवालय जाने से इनकार कर दिया। 

अभ्यर्थियों की तरफ से 1799 पदों की भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की मांग रखी गई। उनका कहना है कि पीटी परीक्षा के बाद मेंस की तैयारी की और फिर परीक्षा दी। मेंस में सफल होने के बाद पिछले कई महीनों से वे फिजिकल परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। अचानक परीक्षा रद्द होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

संबंधित सामग्री

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।  

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी।