अवैध कोयला पर कार्रवाई

बेरमो में अवैध कोयला ढुलाई में संलिप्त दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त, सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई जारी

सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेरमो में अवैध कोयला ढुलाई में संलिप्त दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त, सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई जारी

न्यूज11  भारत

बेरमो/डेस्क: बेरमो में अवैध कोयला ढुलाई में संलिप्त दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त की गई है. अवैध कोयले के कारोबार पर सीआईएसएफ की कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मचा हुआ है. कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ द्वारा सीसीएल करगली परियोजना क्षेत्र में लगातार सघन जांच, निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

अभियान के दौरान सीआईएसएफ द्वारा ड्रोन सर्विलांस एवं छापेमारी के माध्यम से भी अवैध कोयला गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में आज अहले सुबह सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहाल रेलवे साइडिंग बरवाबेडा के पास बड़ी कारवाई की गई. जहां अवैध कोयला ढुलाई में संलिप्त दर्जनों मोटरसाइकिल जप्त किया गया है. उक्त कारवाई से कोयला के अवैध ढुलाई में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गई है. 

फिलहाल कार्रवाई जारी है. कितनी मोटरसाइकिलें और कितना कोयला जब्त किया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभियान पूर्ण होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी. लेकिन जिस तरह से तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह भी हैरत कर देने वाली है कि सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई के बाद भी धड़ल्ले से कोयला ढुलाई जारी है.और तस्वीरें बंया कर रही है कि कोयला चोरों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है. मानों कोयला चोरी में संलिप्त लोग भी सीआईएसएफ को चुनौती दे रहे हैं.और तुम डाल डाल तो हम पात पात की कहावत चरितार्थ करती तस्वीरें सामने आ रही है.

अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या बेरमो में पूर्ण रूप से कोयला चोरी रूक पायेगा.यह बड़ा सवाल वंही जंहा ये कारवाई की गई वह गांधीनगर ओपी थाना क्षेत्र पड़ता है.अब सवाल उठता है स्थानीय थाना उक्त मामले में क्यों मूकदर्शक बनी. अवैध कोयला ढुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर क्यों नहीं ठोस कार्रवाई स्थानीय थाना द्वारा की जाती है. जबकि कई बार सीआईएसएफ की कार्रवाई ने थाना क्षेत्र में चल रही अवैध कोयला ढुलाई और भण्डारण का भंडाफोड़ किया है.ये सवाल बुद्धिजीवियों के मन में उठना स्वाभाविक है.

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

संबंधित सामग्री

झारखंड के सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ है ओबीसी समाज का रांची बंद, प्रशासन अलर्ट

झारखंड के सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ है ओबीसी समाज का रांची बंद, प्रशासन अलर्ट

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की आयोजित क्रिकेट चयन प्रक्रिया डोरंडा के सेट सीताराम स्कूल में शुरू

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की आयोजित क्रिकेट चयन प्रक्रिया डोरंडा के सेट सीताराम स्कूल में शुरू

चयन ट्रायल अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक बालिका और 19 अंडर बालक बालिका वर्ग का हो रहा है

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट कर चुनाव आयोग से किया था सवाल, बीजेपी को लाभ पहुंचाने का भी लगाया था गंभीर आरोप

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दो बाइकसवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, गंभीर रूप से घायल एक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम