- मेष (Aries): इस जातक वालों के पुरानी किसी समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है. साथ ही विशेष कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है.
- वृष (Taurus): वृष जातक वालों का आज का दिन आराम और सुकून भरा रहेगा. अगर आप शेयर बाजार से जुड़े हैं ते निवेश से लाभ की उम्मीद है.
- मिथुन (Gemini): प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. जोखिम भरे फैसले लेने से बचें.
- कर्क (Cancer): कर्क जातक वाले व्यवसाय के आगे बढ़ाने की योजना पर गंभीरता फैसले लें. पार्टनर की तरफ से आपका दिन अच्छा रहेगा.
- सिंह (Leo): इस जातक के तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आपका दिन अनुकूल रहेगा.
- कन्या (Virgo): कन्या जातक वालों को लाभ ही लाभ है. धन योग प्रभावशाली, तिगुना लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं.
- तुला (Libra): इस जातक वालों को अपने कार्यक्षेत्र में उनकी मेहनत का फल दिखाई देगा. फंसा हुआ पैसा वापस मिलने का योग बनेगा.
- वृश्चिक (Scorpio): व्यापारिक लाभ की दृष्टि से इस जातक वालों की किस्मत अच्छी है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.
- धनु (Sagittarius): किसी भी नए प्रोजेक्ट में अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले लें.
- मकर (Capricorn): नई व्यापारिक गतिविधियों की योजना बनेगी. व्यापारिक मामलों में सुधार देखने का संयोग बन रहा है.
- कुंभ (Aquarius): इस जातक वालों की आय में वृद्धि का तो योग हैं, पर कामकाज के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है.
- मीन (Pisces): आपको सोच-समझकर वित्तीय फैसले लेने की जरूरत है. कहीं से रुके हुए धन के मिलने की प्रबल संभावना है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के कई जिलों में मौसम में दिख रहा है बदलाव, फिर भी किसी बड़ी आकाशीय घटना के नहीं हैं आसार