न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के अशोक नगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर रंगदारी की मांगी है. इस संबंध में जमीन कारोबारी शशि कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शशि कुमार की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उन्हें 30 सितंबर की दोपहर में उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति ने मैसेज किया और जान मारने की धमकी देकर पैसे की डिमांड की. इसके बाद दो और तीन अक्तूबर को भी कारोबारी से पैसे की डिमांड की है. इधर, अरगोड़ा पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक जमीन कारोबारी को वर्चुअल कॉल से रंगदारी की मांग की गई है.
यह भी पढ़ें: व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना