छठ महापर्व की तैयारी में जुटी डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा सर्वोपरि

छठ महापर्व की तैयारी में जुटी डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा सर्वोपरि

स्वच्छता व तंबाकूमुक्त वातावरण पर विशेष जोर

छठ महापर्व की तैयारी में जुटी डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा सर्वोपरि

अमरनाथ पाठक/न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क: आगामी छठ महापर्व को लेकर डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं. समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर ली गई है.

समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छठ घाट की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इन सभी कार्यों के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि तैयारी समय पर पूरी की जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

समिति के वरिष्ठ सदस्य  बीरेन्द्र कुमार सिंह के देखरेख में सूर्य अर्घ्य के पूर्व संध्या को स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा. समिति के सदस्यों — संजय मालवीय,  ऋषि राज सिंह,  नवीन शर्मा,  धर्मेंद्र कुमार देव,  उमा शंकर सिंह (उर्फ बड़ा बाबू),  दिलीप कुमार सिंह (प्रिंसिपल डी.ए.भी.),  राकेश पांडे (उर्फ गौरे) और  गोपाल कृष्ण शर्मा — ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ घाट परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

समिति के सदस्य अशोक सिंह ने बताया कि इस वर्ष डढवा नदी के आसपास के घाटों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वातावरण पवित्र और स्वच्छ बना रहे.

अंत में समिति के प्रमुख  संजय मालवीय ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पूजा के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धा बनाए रखें, समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस पावन पर्व की गरिमा को अक्षुण्ण रखें.

यह भी पढ़ें: हमारी यात्रा आत्मबोध से विश्वबोध की तरफ होनी चाहिए : गोपाल शर्मा

संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित