आज सीएम सम्राट करेंगे ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन, जर्मन हैंगर पंडाल होगा मुख्य आकर्षण

आज सीएम सम्राट करेंगे ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन, जर्मन हैंगर पंडाल होगा मुख्य आकर्षण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नालंदा जिले के राजगीर में मलमास मेला का उद्घाटन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज हॉकी मैदान राजगीर जाएंगे।

आज सीएम सम्राट करेंगे ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन जर्मन हैंगर पंडाल होगा मुख्य आकर्षण

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा (संवाददाता)/ पटना: 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नालंदा जिले के राजगीर में मलमास मेला का उद्घाटन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज हॉकी मैदान राजगीर जाएंगे। इसके बाद मलमास मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम 

इस विशेष मौके पर सीएम ब्रह्म कुंड परिसर और मलमास मेला का अवलोकन पूजन एवं महा आरती कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही यज्ञशाला के निकट ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सभा भवन में संबोधन भी करेंगे। जानकारी मिली है कि भारतीय नालंदा द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सीएम हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री का आज राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी भ्रमण करने का भी कार्यक्रम तय है। इसके बाद वे दोपहर 12:35 में वापस पटना लोक सेवक आवास पहुंच जाएंगे। 

ब्रह्मकुंड परिसर में मेले का उद्घाटन

आज ब्रह्मकुंड परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और ध्वजारोहण के साथ मेले का उद्घाटन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद मुख्य कार्यक्रम सभा भवन में स्थानांतरित होगा। यह मेला एक महीने यानी 15 जून तक चलेगा। इस मेले में राजगीर के पवित्र गर्म पानी के 22 कुंड, 52 धाराओं में तीन शाही स्नान का महायोग है। इसमें देश-विदेश के श्रद्धालुओं समेत नेपाल और श्रीलंका के साधु-संत, ऋषि मुनि भी शामिल होंगे। 

पवित्र गर्म पानी के कुंड में पाप धुलने की मान्यता 

मान्यता है कि  इन कुंड में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप और कष्ट धुल जाते हैं। मेले का आयोजन पर्यटन विभाग और नालंदा जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।  सामान्य दिनों में हजारों श्रद्धालु जुटते हैं, लेकिन इन प्रमुख शाही स्नान के दिनों में लगभग 2 से 2.5 लाख श्रद्धालु एक साथ कुंडों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस दौरान देश के कोने-कोने से नागा साधु, अखाड़ों के महामंडलेश्वर और तपस्वी साधु-संतों का आगमन होता है।

मेले में जर्मन हैंगर पंडाल व टेंट सिटी की व्यवस्था

बता दें कि इस मेले में लाखों-करोड़ों की संख्या में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए नालंदा जिला प्रशासन और बिहार सरकार के विभिन्न विभागों ने इस बार व्यापक व्यवस्था की है। गर्मी के मौसम को देखते हुए तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए राजगीर के 14 प्रमुख स्थलों पर 14 विशाल प्रवास केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11 जगहों पर अत्यधिक आधुनिक जर्मन हैंगर तकनीक से बने विशाल वाटरप्रूफ पंडालों का निर्माण किया गया है, जबकि 3 जगहों पर मजबूत वाटरप्रूफ यात्री शेड लगाए गए हैं।

आलीशान वीआईपी टेंट सिटी का निर्माण

स्टेट गेस्ट हाउस के विशाल मैदान में एक बेहद आलीशान वीआईपी टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, जिसकी कुल आवासन क्षमता 6 हजार लोगों की है। इन सभी स्थलों पर मिस्ट कूलर, बड़े पंखे, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, शौचालय और सीसीटीवी कैमरों की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

संबंधित सामग्री

Bihar Train: बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यहां जानिए पूरी डिटेल

बिहार

Bihar Train: बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यहां जानिए पूरी डिटेल

बिहार के कटिहार रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

Bihar News:  बिहार के हर जिले में होगा एयरपोर्ट, यहां जानिए सम्राट सरकार का नया प्लान

बिहार

Bihar News: बिहार के हर जिले में होगा एयरपोर्ट, यहां जानिए सम्राट सरकार का नया प्लान

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सभी जिलों में हवाई संपर्कता को विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य बिहार को एक अग्रणी नागरिक उड्डयन केंद्र के रूप में विकसित करना है।

ईंट के नीचे छिपी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से आ रही थी खेप

बिहार

ईंट के नीचे छिपी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से आ रही थी खेप

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहां मधनिषेध और नौरंगिया थाना की पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए भारी मात्रा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड की हुई शराब की खेप को जब्त किया है।

Bihar Train: बिहार में बिछेंगी 29 नई रेल लाइनें, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

Bihar Train: बिहार में बिछेंगी 29 नई रेल लाइनें, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

बिहार में 29 नई रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसका एलाइनमेंट तय करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। कुल 267 लाख रुपये से 1763.87 किमी में नई रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा।

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

बिहार

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

समस्तीपुर में देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।