न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा ( संवाददाता) / पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 10: 30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे हैं। आज शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात का समय निर्धारित है। बता दें कि सीएम बनने के बाद पहली बार उनकी पीएम से मुलाकात होगी। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी आज दिन में दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।
पहले ही मांगा था मिलने का समय
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पीएमओ से मिलने का समय मांगा था। हालांकि बंगाल चुनाव में व्यस्त होने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम सम्राट चौधरी की आजज मुलाकात होगी। खबर है कि यह मुलाकात सेकंड हाफ में होगी।
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ