न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों ने अपने शासनकाल में राज्य के लिए कुछ खास नहीं किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अपने जाते ही उन्होंने अपनी पत्नी को ही मुख्यमंत्री बना दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य और भी प्रगति करेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के काम से जनता को बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे. कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद नेताओं विजेंद्र यादव, विजय चौधरी और सम्राट चौधरी का हाथ उठाकर लोगों से उनका अभिवादन करने को कहा. उन्होंने उपस्थित लोगों से खड़े होने के लिए भी कहा और मुस्कुराते हुए बोले कि “बढ़िया होने वाला है ना.”
यह भी पढ़े: मारपीट मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की का बयान नहीं हुआ दर्ज, अगली सुनवाई 16 मार्च को