BPSC TRE-4 पर बिहार में बवाल! नोटिफिकेशन की मांग पर सड़क पर छात्र, पटना में हाई अलर्ट !

BPSC TRE-4 पर बिहार में बवाल! नोटिफिकेशन की मांग पर सड़क पर छात्र, पटना में हाई अलर्ट !

BPSC TRE-4 भर्ती विज्ञापन की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जल्द नोटिफिकेशन जारी करने

bpsc tre-4 पर बिहार में बवाल नोटिफिकेशन की मांग पर सड़क पर छात्र पटना में हाई अलर्ट

BPSC TRE-4 पर बिहार में बवाल! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -    BPSC TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। आंदोलन शुरू होने से पहले ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। पटना कॉलेज और पटना यूनिवर्सिटी गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि कई वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। छात्र नेता खुशबू पाठक को पुलिस ने बिहटा के पास हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं को भी डिटेन किया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोककर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया।

हाईलाइट्स - 

  • TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
  • छात्र नेता खुशबू पाठक समेत कई अभ्यर्थी पुलिस हिरासत में
  • पटना कॉलेज और यूनिवर्सिटी गेट पर भारी पुलिस बल तैनात
  • थाली-बेलन और जंजीर लेकर विरोध करने पहुंचे छात्र
  • शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
  • छात्रों ने सरकार पर सिर्फ आश्वासन देने का आरोप लगाया

थाली-बेलन और जंजीर लेकर उतरे छात्र, सरकार पर लगाए आरोप

TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन की तैयारी की थी। कई छात्र हाथों में जंजीर और थाली-बेलन लेकर पटना कॉलेज के बाहर जुटे। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ जगहों पर हंगामा भी देखने को मिला। महिला अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ गलत व्यवहार कर रही है। छात्रों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं सुनती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक परीक्षा का विज्ञापन और शेड्यूल जारी नहीं किया गया।

शिक्षा मंत्री की अपील- जल्द आएगा TRE-4 का नोटिफिकेशन

इस पूरे मामले पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से आंदोलन छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग लगातार तैयारी में जुटा है और बीपीएससी से बातचीत चल रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग बाहर से आकर अभ्यर्थियों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, जिन पर सरकार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि बिहार के अभ्यर्थी सरकार के लिए अनमोल हैं और उनके भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें  - बिना कोर्ट आदेश के मकान का ताला तुड़वाना गैरकानूनी: पटना हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल,SP से रिपोर्ट तलब

संबंधित सामग्री

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

बिहार

ककोलत जलप्रपात में प्रवेश शुल्क बढ़ा,पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नए नियम

ककोलत जलप्रपात में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने नया शुल्क और पार्किंग सिस्टम लागू किया है। सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह नियम 21 मई 2026 से प्रभावी होंगे।


RAIL NEWS:  रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

बिहार

RAIL NEWS: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है और कई ट्रेन रद्द की गई है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

बिहार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा; 4,236 पदों पर बहाली

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4,236 पदों के लिए 14 और 17 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

क्राइम

डीसीएलआर के आदेश को भी बनाया कमाई का जरिया, 20 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

सहरसा के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी और उसके कथित दलाल को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर घूस मां

हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब! पूर्णिया में मचा बवाल!

क्राइम

हेडमास्टर ने मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाया पेशाब! पूर्णिया में मचा बवाल!

पूर्णिया के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक पर पहली कक्षा की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर संदिग्ध तरल पिलाने का आरोप लगा है। मामले के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जबकि पुलिस ने आरो