बिहार के इन 4 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

बिहार के इन 4 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

बिहार में मौसम का दोहरा वार: सीमांचल के जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं पुरवा हवाओं से पारा गिरा है। हालांकि, 19 अप्रैल से पछुआ हवाएं फिर लौटेंगी, जिससे प्रदेश में भीषण लू और गर्मी का प्रकोप बढ़

बिहार के इन 4 जिलों में जारी हुआ अलर्ट जानें अपने शहर में मौसम का हाल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में मौसम की लुका-छिपी जारी है। वर्तमान में पुरवा हवाओं ने भीषण गर्मी पर लगाम तो लगाई है, लेकिन यह राहत बहुत ही कम समय के लिए है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की फुहारें गिरने वाली हैं, तो वहीं उसके ठीक बाद भीषण लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है।

उत्तर बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को सीमांचल के जिलों में मौसम का रुख बदल सकता है। अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है।

पुरवा हवाओं ने दी राहत, तापमान में आई भारी गिरावट

गुरुवार को अचानक चली पुरवा हवाओं ने झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई है। राज्य के अधिकांश शहरों में पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। हालांकि, अधिकतम तापमान गिरने के बावजूद न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे रातें थोड़ी गर्म महसूस हो रही हैं। वर्तमान में बिहार के 35 जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

दक्षिणी बिहार में अब भी गर्मी का कहर

एक ओर जहां अधिकांश जिलों को राहत मिली है, वहीं दक्षिण बिहार के तीन जिले— रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद—अब भी तप रहे हैं। यहां पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। गुरुवार को रोहतास का डेहरी इलाका 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

पटना का हाल: उतार-चढ़ाव भरा मौसम

राजधानी पटना में भी पुरवा हवाओं का असर साफ देखा गया। यहां अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई, जिससे दिन में राहत रही। लेकिन न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री चढ़कर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार तक यहां तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन उसके बाद गर्मी फिर से रंग दिखाएगी।

19 अप्रैल से शुरू होगा हीटवेव का अगला दौर

राहत का यह दौर लंबा नहीं चलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार के इन 4 जिलों में बारिश की चेतावनी, बाकी शहरों से पछुआ हवाओं का प्रवाह एक बार फिर तेज होगा। इसके चलते रविवार से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और पूरा प्रदेश एक बार फिर भीषण लू (Heatwave) की चपेट में आ सकता है। अगले हफ्ते की शुरुआत से ही लोगों को फिर से तपती धूप और शुष्क हवाओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

संबंधित सामग्री

बिहार में लू का अलर्ट: इन जिलों में 40 के पार पहुंचेगा पार, इस दिन से होगी गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश

बिहार

बिहार में लू का अलर्ट: इन जिलों में 40 के पार पहुंचेगा पार, इस दिन से होगी गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। साथ ही 24 अप्रैल को उत्तर बिहार में मौसम बदलने की भी संभावना जताई गई है।

Bihar Weather Update:  भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन चार जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी

बिहार

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन चार जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी

बिहार में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने यू-टर्न का संकेत दिया है। आज 4 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं 43 डिग्री की आग तो कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार

बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं 43 डिग्री की आग तो कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार में मौसम के दो रंग: दक्षिण बिहार 43°C की तपिश और लू से बेहाल, तो उत्तर में बारिश की आहट। 24-26 अप्रैल तक 24 जिलों में आंधी, वज्रपात और भारी वर्षा का हाई अलर्ट। भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत।

बिहार में बदल रहे है मौसम के रंग, कहीं लू का सितम तो कहीं बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

बिहार

बिहार में बदल रहे है मौसम के रंग, कहीं लू का सितम तो कहीं बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

बिहार में गर्मी का तांडव जारी! दक्षिण बिहार लू से बेहाल, तो सीमांचल के जिलों में आज बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट। पटना में कड़ी धूप से बढ़ेगा पारा, लोग सावधानी बरतें।

बिहार में भीषण गर्मी का ट्रेलर शुरू, 41 डिग्री वाले टॉर्चर से परेशान हुए लोग,जानें आपके शहर का हाल

बिहार

बिहार में भीषण गर्मी का ट्रेलर शुरू, 41 डिग्री वाले टॉर्चर से परेशान हुए लोग,जानें आपके शहर का हाल

बिहार में गर्मी का टॉर्चर शुरू! रोहतास में पारा 41.8°C के पार पहुंचा। पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं। पछुआ-पुरवा हवा के कारण उमस और तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें।