न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राहुल कुमार / शेरघाटी - रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की आत्महत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय ब्रजेश प्रथम, पिता केशो प्रसाद के रूप में हुई है।
हाईलाइट्स :
- रोहतास के डालमियानगर थाना क्षेत्र में प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या
- शिक्षक ने सल्फास खाकर दी जान, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद
- मृतक ब्रजेश प्रथम सरकारी विद्यालय में थे प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत
- लंबे समय से पारिवारिक कलह और तनाव में थे शिक्षक
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की
गोपालपुर विद्यालय में थे प्रधानाध्यापक
ब्रजेश प्रथम गोपालपुर स्थित अनुसूचित जाति/जनजाति प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वे पलकीयां के क्षत्रिय नगर में संजय सिंह के किराए के मकान में रह रहे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से अपने परिवार में चल रहे विवादों के कारण मानसिक तनाव में थे। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह के चलते वे काफी परेशान रहते थे।
सल्फास खाकर दी जान, मौके से मिला सुसाइड नोट
बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने सल्फास खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में पारिवारिक मामलों का जिक्र है, जिसमें उनके बेटे का भी उल्लेख बताया जा रहा है। थाना प्रभारी रूपा कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें - 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, वर्दी में रील बनाने पर गिरी गाज