33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा स्थगित, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद BPSC ने टाली 3 जून की परीक्षा

33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा स्थगित, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद BPSC ने टाली 3 जून की परीक्षा

3 जून को होने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद BPSC ने लिया फैसला। नई तारीखों का एलान जल्द होगा।

33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा स्थगित सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद bpsc ने टाली 3 जून की परीक्षा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित होने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा (Judicial Services) की प्रारंभिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा आगामी 3 जून 2026 (बुधवार) को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होनी थी। आयोग ने यह फैसला सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए एक अंतरिम आदेश के बाद लिया है।

रिट याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने Writ Petition (Civil) No. 1110/2025 में बीती 22 मई 2026 को एक अहम आदेश पारित किया था। इसी आदेश के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को टालने की आधिकारिक सूचना जारी की है। इस फैसले से परीक्षा की तैयारी में जुटे हजारों अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है।

जल्द आएगी नई तारीख, आयोग की वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह

BPSC ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा आने वाले दिनों में स्थिति की समीक्षा के बाद की जाएगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

संबंधित सामग्री

आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

बिहार

आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

BPSC TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

बीपीएससी Project Manager भर्ती परीक्षा स्थगित, अब लागू हुआ नया पैटर्न, जानें डिटेल्स

बिहार

बीपीएससी Project Manager भर्ती परीक्षा स्थगित, अब लागू हुआ नया पैटर्न, जानें डिटेल्स

बिहार लोक सेवा आयोग ने उद्योग विभाग में Project Manager भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं... BPSC AEDO की परीक्षा रद्द होने पर राम कृपाल यादव ने कह दी बड़ी बात

बिहार

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं... BPSC AEDO की परीक्षा रद्द होने पर राम कृपाल यादव ने कह दी बड़ी बात

AEDO परीक्षा रद्द होने पर रामकृपाल यादव ने सरकार के फैसले को सराहा। उन्होंने अपराधियों को 'पिंडदान' की चेतावनी दी और पलायन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए युवाओं को रोजगार का भरोसा दिलाया।

BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब प्रश्नों के होंगे पांच विकल्प

बिहार

BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब प्रश्नों के होंगे पांच विकल्प

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली बहुविकल्पीय आधारित परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत अब सभी प्रश्नों के पांच ऑप्शन होंगे।

पटना में BPSC मेंस परीक्षा शुरु, दूसरी पाली जारी; 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी शामिल

बिहार

पटना में BPSC मेंस परीक्षा शुरु, दूसरी पाली जारी; 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी शामिल

पटना में BPSC 71वीं मेंस परीक्षा की शुरुआत हो गई है, जिसमें 22 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।1298 पदों पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल तक परीक्षा चलेगी और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए