आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

BPSC TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।<br/>

By : Rani Thakur
आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

Image-Gemini

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: BPSC TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन की शुरुआत सुबह 11 बजे पटना कॉलेज से होगी, जहां से अभ्यर्थी मार्च करते हुए गांधी मैदान तक जाएंगे। इस दिन थाली बजाओ अभियान के तहत अभ्यर्थी सड़कों पर हाथों में थाली लिए हुए उतरेंगे। 

अलर्ट पर प्रशासन 

इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। एक दिन पहले यानी 19 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है। जिसके बाद मंगलवार को प्रशासन ने पटना के कई शिक्षकों और कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ASP, SDM सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षकों को दी गई सख्त चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान प्रशासन ने शिक्षकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर छात्रों की ओर से किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि होती है और उसमें किसी शिक्षक की भूमिका सामने आती है, तो संबंधित शिक्षकों को इसका खामियाजा जरूर भुगतना होगा।  

छात्रों को क्लास में व्यस्त रखने की सलाह

पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि इस प्रदर्शन को पटना के कई बड़े शिक्षकों का समर्थन प्राप्त है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शन से एक दिन पहले तमाम शिक्षकों को बुलाकर चेतावनी दी।

नोटिफिकेशन नहीं आने से नाराज अभ्यर्थी

इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जल्द नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है। BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर की ओर से भी जल्द नोटिफिकेशन जारी होने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक अभ्यर्थियों को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसी वजह से छात्रों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।