एशियाई खेल 2026

Asian Games के 13वें दिन भारत ने झटके 5 पदक, मेडल टैली में लगाई छलांग, पहुंचा 8वें नम्बर पर

अब तक भारत ने 10 स्वर्ण, 23 रजत और 32 कांस्य पदक जीते हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Asian Games के 13वें दिन भारत ने झटके 5 पदक, मेडल टैली में लगाई छलांग, पहुंचा 8वें नम्बर पर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: नागोया में चल रहे एशियाई खेल-2026 में भारत के पदकों की संख्या दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है. अब तक भारत ने 10 स्वर्ण, 23 रजत और 32 कांस्य पदक जीते हैं. भारत अब 65 पदकों के साथ मेडल टैली में 8वें स्थान पर पहुंच गया है. गुरुवार को एशियन गेम्स का 13वां दिन था. आज के दिन भारत की झोली में दो रजत और तीन कांस्य आए.

एशियन गेम्स के 13वें दिन ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

महिला स्क्वैश में कांस्य-  आज भारत को पहला पदक महिला स्क्वैश टीम में मिला. अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना और जोशना चिनप्पा की टीम को सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इस स्पर्द्धा में उसे कांस्य पदक मिला.
पुरुष स्क्वैश में कांस्य - महिला टीम की तरह पुरुष स्क्वैश टीम को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. पुरुष टीम में अभय सिंह, वेलावन सेंथिलकुमार और वीर चोटरानी की भारतीय टीम को सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ 1-2 की हार झेलनी पड़ी. इस कारण इन्हें कांस्य पदक मिला.
नौकायन में रजत - नौकायन में भारतीय टीम का दिन अच्छा रहा. पुरुष स्किफ स्पर्धा में प्राइस नोबल और मनु फ्रांसिस ने भारत के लिए रजत पदक जीता. इस स्पर्द्धा की विजेता चीन रही.
तीरंदाजी में कांस्य - भारतीय तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
कुश्ती में रजत - भारतीय पहलवान नितेश ने पुरुषों के 97 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता. 

पदकों में कौन कितना आगे

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1.. चीन  152 71 62 285
2. जापान 58 78 79 215
3. कोरिया गणराज्य 30 30 52 112

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

संबंधित सामग्री

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक गंभीर मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है