शराब तस्करी

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत

जामताड़ा/डेस्क: ट्रेन के रास्ते विदेशी शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पिंटू कुमार एक पुराने सूटकेस में विदेशी शराब की बोतलें भरकर ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाने की फिराक में था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ जवानों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ.

जवानों ने जब उसके सूटकेस की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. जांच के दौरान बकार्डी 750 एमएल की 12 बोतल और ब्लेंडर्स 750 एमएल की 12 बोतल, यानी कुल 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई.

इसके बाद आरपीएफ जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था. गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने आरोपी और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग जामताड़ा को सुपुर्द कर दिया. विभाग की ओर से कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पुलिस ने पीएमश्री मध्य विद्यालय केतार में चलाया जागरूकता अभियान, सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध से किया सतर्क

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

बीच घूमने आए छात्र लहरों का आनन्द लेने के लिए समुद्र में घुसे थे, लेकिन तेज लहरों की चपेट में आ गए

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मंदिर परिसर में वर्षों से बह रहे जलकुंड को देखकर मनीषा सिंह ने उसके बारे में पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड कैबिनेट की बैठक 07 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.