न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: गुरुवार रात करीब8 :30 बजे गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से मनोहरपुर रेलवे ट्रैक्शन विभाग के टेक्नीशियन ग्रेड थ्री कर्मी 29 वर्षीय अभिनाश कुमार पंकज का दायां पैर एड़ी के ऊपर से कट कर अलग हो गया. घटना मनोहरपुर ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुई है. उस समय वह रेल ट्रैक पार कर रहा था, तभी डाउन लाइन पर आ रही गुड्स ट्रेन की चपेट में आ जाने से यह हादसा हुआ.अभिनाश रेलकर्मी गोपालगंज, बिहार का रहने वाला है. उसे तत्काल उपचार हेतु मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया और उसे राउरकेला अस्पताल ले जाया गया.