न्यूज11 भारत
पटना/डेस्कः रमीज खान, जिसका जिक्र रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है वो यूपी के बलरामपुर के रहने वाला हैं और जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर का दामाद है. उस पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं.
चुनाव प्रबंधन का काम देखता हैं रमीज
रमीज आरजेडी के सोशल मीडिया और चुनाव प्रबंधन का काम देखता हैं. उसकी पत्नी भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है.
फिरोज पप्पू की हत्या की साजिश रचने का आरोपी
यूपी के बलरामपुर जिले में तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या की साजिश रचने में समाजवादी पार्टी से दो बार सांसद रहे रिजवान जहीर, उनके दामाद रमीज और बेटी जेबा रिजवान सहित छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी.
रोहिणी आचार्य ने किया परिवार से अलग होने का फैसला
बता दें कि, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से अलग होने का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि मैं राजनीति और परिवार दोनों छोड़ रही हूं. मुझे यही करने के लिए संजय यादव और रमीज़ ने कहा था. सारी गलती मेरी है, मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं.
ये भी पढ़ें- BREAKING: रोहिणी आचार्य बड़ा ऐलान, राजनीति और परिवार छोड़ने का लिया फैसला