कार्रवाई शुरु करता हूं तो विभाग बदल जाता है, मुजफ्फरपुर में बोले विजय सिन्हा, भ्...

कार्रवाई शुरु करता हूं तो विभाग बदल जाता है, मुजफ्फरपुर में बोले विजय सिन्हा, भ्रष्टाचारियों पर कसा तंज

मुजफ्फरपुर में आयोजित बिहार लीची संगम कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कार्रवाई शुरू करते ही उनका विभाग बदल दिया जाता है। उन्होंने साफ कहा कि विभाग बदल सकता है, लेकिन जनता के लिए काम कर


कार्रवाई शुरु करता हूं तो विभाग बदल जाता है मुजफ्फरपुर में बोले विजय सिन्हा भ्रष्टाचारियों पर कसा तंज

मुजफ्फरपुर में विजय सिन्हा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -    मुजफ्फरपुर में आयोजित ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने मंच से बड़ा बयान दिया। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पद और विभाग बदल सकते हैं, लेकिन जनता के हित में काम करने का उनका तरीका नहीं बदलने वाला। उन्होंने खुद को सिर्फ “विजय सिन्हा” नहीं बल्कि “विजय बिहारी” बताते हुए कहा कि पूरे बिहार की चिंता करना उनकी जिम्मेदारी है।

हाईलाइट्स - 

  • मुजफ्फरपुर के ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम में विजय सिन्हा का बड़ा बयान
  • कहा- कार्रवाई शुरू करते ही विभाग बदल दिया जाता है
  • भ्रष्टाचार और गड़बड़ी करने वालों पर इशारों में साधा निशाना
  • बिहार की जमीन और जनता के हितों की सुरक्षा का दोहराया संकल्प

बिना नाम लिए भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

अपने संबोधन में विजय सिन्हा ने इशारों में कई लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी गड़बड़ी या भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाना शुरू करते हैं, तभी उनका विभाग बदल दिया जाता है। उन्होंने इसे पढ़ाई और परीक्षा से जोड़ते हुए कहा कि तैयारी एक विषय की होती है, लेकिन सवाल किसी दूसरे विषय से पूछ लिए जाते हैं। इसके बावजूद वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होती है, वही कई बार गड़बड़ियों में शामिल हो जाते हैं और जब उनकी सच्चाई सामने आने लगती है तो बेचैनी बढ़ जाती है।

जमीन सुरक्षा को लेकर फिर दोहराया संकल्प

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोगों को यह लग सकता है कि विभाग बदलने से उनका रुख नरम पड़ जाएगा, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसान का स्वभाव और उसकी नीयत आसानी से नहीं बदलती। चाहे उन्हें कोई भी जिम्मेदारी मिले, बिहार की जनता और उनकी जमीन की सुरक्षा के लिए वे लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों के हक और समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें - पटना में महंगाई की नई मार: पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही ऑटो, बस और मालभाड़ा बढ़ाने की तैयारी

संबंधित सामग्री

बिहार की उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव: 211 प्रखंडों में शुरु होगी डिग्री पढ़ाई, विक्रमशिला विश्वविद्यालय से होगा शुभारंभ

राजनीति

बिहार की उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव: 211 प्रखंडों में शुरु होगी डिग्री पढ़ाई, विक्रमशिला विश्वविद्यालय से होगा शुभारंभ

बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 211 प्रखंडों में डिग्री पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन, भर्ती प्रक्रिया और शोध स

उधार के 5 लाख ने ली जान! खाने में जहर देकर दोस्त की हत्या का सनसनीखेज आरोप, इलाके में मचा हड़कंप

क्राइम

उधार के 5 लाख ने ली जान! खाने में जहर देकर दोस्त की हत्या का सनसनीखेज आरोप, इलाके में मचा हड़कंप

भागलपुर के शाहकुंड में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर किन्नर सुनील उर्फ गनिया देवी की जहर देकर हत्या का आरोप लगा है। पैसे मांगने पर कथित रूप से दोस्त ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।


MLC चुनाव 2026: चुनाव आयोग की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान, मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन

राजनीति

MLC चुनाव 2026: चुनाव आयोग की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान, मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन

बिहार में एमएलसी चुनाव की घोषणा के बाद सीट शेयरिंग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जीतन राम मांझी ने एनडीए से अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग रखते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा है।


बिहार पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21 जून की परीक्षा अब 28 जून को

बिहार

बिहार पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21 जून की परीक्षा अब 28 जून को

CSBC ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि बदलकर अब 28 जून 2026 कर दी है। यह बदलाव NEET-UG परीक्षा से टकराव के कारण किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।


हरित बिहार का संदेश देकर जंदाहा पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

राजनीति

हरित बिहार का संदेश देकर जंदाहा पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जंदाहा में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के पैतृक आवास पहुंचकर वृक्षारोपण किया और हरित बिहार का संदेश दिया।