जियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक में नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मिली स्वीकृति

जियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक में नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मिली स्वीकृति

जियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक में नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मिली स्वीकृति

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक आज जियाडा भवन में प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान विभिन्न नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई. 

स्वीकृत प्रोजेक्ट्स हजारीबाग, कोकर, तुपुदाना एवं पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित होंगे. इनमें हॉस्पिटल प्रोजेक्ट, लिड एसिड एवं ड्राई सेल बैटरी ट्रेडिंग, सोलर सेल एवं बैटरी, विभिन्न प्रकार के हाउसहोल्ड एवं इंडस्ट्रियल प्लास्टिक गुड्स, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक निर्माण, पीईटी प्रिफॉर्म तथा कैप्टिव सोलर पावर से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इन नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की स्थापना से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. जियाडा द्वारा औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में आधारभूत संरचना के विकास, बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता एवं राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और गति देने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की. बैठक में जियाडा के अन्य अधिकारी, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबड़ेवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित