राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में मंगलवार को चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह अभियान स्थानीय पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से समर्थन जुटाते हुए केंद्र सरकार से ईंधन कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता की कमर टूट गई है. परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं तक के दाम बढ़ गए हैं, जिससे किसान, मजदूर, छात्र, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.
नेताओं ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है, ताकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी लाई जा सके और लोगों को महंगाई से राहत मिल सके. साथ ही किसानों और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके.
इस दौरान चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान, जिला महासचिव निर्मल कुमार भारती, श्रीराम शर्मा, जिला सदस्य अजमतउल्लाह अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष गिद्दोंन खाखा, प्रखंड सचिव कैलाश बैठा, पंचायत अध्यक्ष अख्तर अंसारी, लियाकत अंसारी, प्रखंड सचिव शीश आलम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध