न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की घोषणा कर दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष ने नई टीम को सहमति दे दी है. राकेश सिन्हा फिर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी बने हैं. वहीं, सतीश पॉल मुंजनी चेयरमैन के पद पर बरकरार हैं. वहीं, रिंकू तिवारी, कमल ठाकुर, सुनील सिंह, हृषिकेश सिंह, उज्जवल तिवारी समेत कई नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई है. पार्टी ने मीडिया पैनलिस्टों की भी नियुक्ति की है. किशोर शाहदेव और एम तौसीफ को संयोजक बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- CM हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षात्मक बैठक