सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित, BJP-JDU समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित, BJP-JDU समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित है, जिसमें BJP-JDU और सहयोगी दलों के मंत्री शामिल होंगे। नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित bjp-jdu समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की सम्राट सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 6 मई को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

हाईलाइट्स - 

  • 6 मई को कैबिनेट विस्तार की संभावना
  • BJP के 13 और JDU के 12 मंत्री बन सकते हैं
  • सहयोगी दलों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व
  • 1 मई तक BJP नामों पर लगाएगी मुहर
  • समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी

 BJP और JDU के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 13 और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। दोनों प्रमुख दलों के बीच लगभग सहमति बन चुकी है और नामों पर अंतिम मंथन जारी है। सरकार में सहयोगी दलों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP(R) के 2 मंत्री, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से 1-1 मंत्री को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

1 मई तक BJP करेगी नामों पर अंतिम फैसला

BJP की ओर से मंत्री पद के संभावित नामों की सूची पर 1 मई तक अंतिम मुहर लगाए जाने की संभावना है। इसके बाद सूची को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 6 मई को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में शीर्ष नेताओं की मौजूदगी भी संभव है।

राजनीतिक संदेश देने की कोशिश

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार सिर्फ प्रशासनिक नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश देने वाला कदम भी होगा, जिसमें गठबंधन की एकजुटता और संतुलन को दर्शाने की कोशिश की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान: हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।