CM हेमंत सोरेन ने नगर विकास, पथ निर्माण व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की उ...

CM हेमंत सोरेन ने नगर विकास, पथ निर्माण व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

cm हेमंत सोरेन ने नगर विकास पथ निर्माण व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में राज्य की राजधानी रांची के समग्र शहरी विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति तथा पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि विकास कार्यों के दौरान पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. 

उन्होंने आगे कहा कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि प्रकृति को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे. साथ ही, वृक्षारोपण (प्लांटेशन) को बढ़ावा देने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने रांची स्मार्ट सिटी परियोजना को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरान ई-ऑक्शन एवं अन्य माध्यमों से राजस्व सृजन (Revenue Generation) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सभी योजनाओं को व्यावहारिक एवं जनहितकारी बनाया जाए. बैठक में विभागीय मास्टर प्लान के अंतर्गत परिसंपत्तियों (Assets) के समुचित एवं योजनाबद्ध उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके. 

पर्यटन विभाग से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई. इस दौरान 3D एनीमेशन एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन किया गया. मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, उनकी आकर्षक प्रस्तुति तथा बेहतर सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- 45000 सहायक अध्यापकों की मांग और लंबित मुद्दों को लेकर हुई बैठक, जल्द सभी लौटेंगे काम पर

 

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा

झारखंड

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा

देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड के पास मारुति वाहन पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड के पास मारुति वाहन पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान

झारखंड

देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान

एसपी कुमार गौरव ने मुख्य धारा में लौटे 9 नक्सली और उनके परिजनों से बैठक कर किया सीधा संवाद

झारखंड

एसपी कुमार गौरव ने मुख्य धारा में लौटे 9 नक्सली और उनके परिजनों से बैठक कर किया सीधा संवाद

मुख्य धारा में लौटे नक्सलियों को मिला सरकार का साथ, बदल रही तकदीर और जिन्दगी

निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित करने की जताई आशंका 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित करने की जताई आशंका