मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले , मंदिर में पूजा करने पहुंचे सम्राट, कुछ देर बाद लोक भवन रवाना..

सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ से पहले उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की। कुछ ही देर में वे लोक भवन पहुंचेंगे, जहां 10:50 बजे

By : sawan kumar
मुख्यमंत्री पद की  शपथ लेने से  पहले , मंदिर में पूजा करने पहुंचे सम्राट, कुछ देर  बाद लोक भवन रवाना..

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले , मंदिर में पूजा करने पहुंचे सम्राट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना: सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले वे राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने भगवान महावीर सहित अन्य देवी-देवताओं की आराधना की और बिहार के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद वे अब पटना के लोक भवन के लिए रवाना हो गए हैं, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी सुबह 10:50 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह को लेकर प्रशासन और राजनीतिक हलकों में भारी उत्साह और हलचल देखी जा रही है।

 राजधानी पटना में जश्न जैसा माहौल
शपथ ग्रहण को लेकर पटना शहर को पूरी तरह सजाया गया है। बीजेपी कार्यालय में विशाल मंच तैयार किया गया है और सड़कों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।

 नीतीश कुमार का मिला समर्थन
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में उन्होंने स्वयं उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया।

 विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दावा
मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वे एनडीए नेताओं के विश्वास के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 बड़े नेताओं का जुटना शुरू
समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी और उनका पूरा परिवार भी इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनेगा।

 लोक भवन में बढ़ी हलचल
शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोक भवन में नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ ही देर में बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें - कुछ ही देर में शपथ शुरु: सम्राट चौधरी का होगा ताजपोशी, बड़े नेताओं का जुटान जारी, लोक भवन में बढ़ी हलचल

संबंधित सामग्री

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

बिक्रम बाजार में सोमवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया।