दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन...

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, उच्च शिक्षा सुधार पर दिया जोर

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में पहली बार भाग लिया और उच्च शिक्षा सुधार पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय, प्रशासन और मीडिया के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था ..

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन उच्च शिक्षा सुधार पर दिया जोर

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

दरभंगा -  बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पहली बार सीनेट बैठक में भाग लिया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महाराज कामेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें पाग और चादर भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

हाइलाइट्स - 

  • राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पहली बार संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में लिया हिस्सा
  • दरभंगा में हुआ भव्य स्वागत, पाग-चादर से किया गया सम्मान
  • महाराज कामेश्वर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • उच्च शिक्षा में सुधार और नियमित सीनेट बैठकों पर दिया जोर
  • विश्वविद्यालय, प्रशासन और मीडिया के सहयोग से सुधार का भरोसा

 उच्च शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा जारी

पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि वे पहले भी दरभंगा आ चुके हैं और भविष्य में भी यहां आने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार समीक्षा की जा रही है। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति अपनी-अपनी समस्याएं और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

 विश्वविद्यालय, प्रशासन और मीडिया के सहयोग से सुधार की उम्मीद

राज्यपाल ने सीनेट की नियमित बैठकों पर जोर देते हुए कहा कि समस्याओं को गहराई से समझकर ही ठोस समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय, प्रशासन और मीडिया के संयुक्त सहयोग से शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव है। साथ ही उन्होंने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को गौरव की बात बताते हुए इसके विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें - 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, वर्दी में रील बनाने पर गिरी गाज

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।