Weather Update: अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप, दुनिया के 20 सबसे गर्म जगहों...

Weather Update: अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप, दुनिया के 20 सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में 19 भारत के शहर

weather update अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप दुनिया के 20 सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में 19 भारत के शहर

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर में गर्मी ने अपने तेवर तेज कर दिए हैं. 21 अप्रैल 2026 को AQI.in द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने चिंताजनक तस्वीर पेश की है. दुनिया के 20 सबसे अधिक तापमान वाले शहरों की सूची में भारत का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जहां 20 में से 19 शहर भारतीय हैं. कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि 22 से 24 अप्रैल के बीच गर्मी और बढ़ सकती है. 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचना अब आम होता जा रहा है, जिससे दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है.

भागलपुर 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म 
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में बिहार के कई जिले शामिल हैं, जहां भागलपुर 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थानों में दर्ज किया गया है. इसके अलावा बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, भोजपुर, सीवान और बेतिया में तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है. ओडिशा के तालचेर और बलांगीर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. पश्चिम बंगाल के कई औद्योगिक और शहरी इलाके भी इस लू की चपेट में हैं. आसनसोल में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि दुर्गापुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम, कुल्टी, बांकुरा, रानीगंज और दालुरबंद जैसे क्षेत्रों में भी पारा 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी भी इस सूची में शामिल हैं, जहां तेज गर्मी लोगों के लिए चुनौती बन गई है.

नेपाल का लुंबिनी भी लिस्ट में शामिल 
इस सूची में भारत के बाहर केवल एक ही शहर शामिल है, वह है नेपाल का लुंबिनी, जो 20वें स्थान पर है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं. प्री-मानसून सीजन में सूर्य की सीधी किरणें अधिक तीव्रता के साथ जमीन पर पड़ रही हैं. इसके साथ ही उत्तर और मध्य भारत में साफ आसमान के कारण बादलों की अनुपस्थिति सूर्य के विकिरण को सीधे धरती तक पहुंचने दे रही है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है.

कम बर्फबारी के कारण बढ़ गया गर्मी का प्रभाव 
एक और महत्वपूर्ण कारण इस साल यूरेशिया और हिमालयी क्षेत्रों में कम बर्फबारी को माना जा रहा है. कम बर्फ होने से सूर्य की गर्मी वापस अंतरिक्ष में परावर्तित नहीं हो पा रही, बल्कि जमीन द्वारा अवशोषित की जा रही है, जिससे गर्मी का प्रभाव और बढ़ गया है. मौजूदा हालात में देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जो हीटवेव की स्थिति को दर्शाता है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में कम से कम बाहर निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें- RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

 

संबंधित सामग्री

ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर में दो की घटनास्थल पर मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती, सड़क जाम

झारखंड

ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर में दो की घटनास्थल पर मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती, सड़क जाम

गांडेय: कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन को लेकर बैठक, 75 छात्राओं का होगा चयन

झारखंड

गांडेय: कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन को लेकर बैठक, 75 छात्राओं का होगा चयन

सदर अस्पताल में पानी संकट से हाहाकार, महिलायें समेत मरीज बेहाल

झारखंड

सदर अस्पताल में पानी संकट से हाहाकार, महिलायें समेत मरीज बेहाल

राजधानी के सदर अस्पताल में पानी की गंभीर किल्लत ने मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों की बढ़ाई परेशानी 

पिपरवार के कारो में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट मे आने से रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की हुई मौत

झारखंड

पिपरवार के कारो में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट मे आने से रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की हुई मौत

गढ़वा पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह, नारी शक्ति वंदन को लेकर गढ़वा विधायक के साथ की प्रेसवार्ता

झारखंड

गढ़वा पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह, नारी शक्ति वंदन को लेकर गढ़वा विधायक के साथ की प्रेसवार्ता