न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रचार अभियान ने भले ही जोर नहीं पकड़ा है, लेकिन एनडीए का चुनाव प्रचार धुआंधार तरीके से जारी है. इसकी बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कंधे पर उठा रखी है. प्रधानमंत्री ने बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज कर भी दिया है. उन्होंने समस्तीपुर से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया है. प्रधानमंत्री की बिहार में कई जनसभाएं और रैलियां प्रस्तावित हैं. प्रधानमंत्री की एक बड़ी रैली बिहार की राजधानी पटना में होने वाली है. दो नवंबर को PM मोदी का पटना में रोड शो होगा. बिहार बीजेपी पीएम मोदी के इस रोड शो के लिए जुट गया है. इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान, ऋतुराज सिन्हा, नितिन नवीन, दीपक प्रकाश ने तैयारियो का जायजा लिया है.
यह भी पढ़ें: घाघरा छठ घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़, व्रतियों ने किया स्नान व सूर्य नमन, फिर जुटे खरना की तैयारी में