न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में 10 सभाओं को संबोधित करेंगे. जरूरत पड़ने पर उनकी सभाओं की संख्या बढ़ाई भी जा सकती हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभाएं 10 अक्टूबर से शुरू होंगीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभाओं के बाद पीएम मोदी की सभाओं की शुरुआत होगी. पीएम मोदी की तीन में से एक सभाएं JDU के उम्मीदवार और बाकी दो सभाएं भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में होगी.
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 25 सभाएं आयोजित होगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 25 जनसभाएं होंगी. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की 25 जनसभाएं होंगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं के लिए स्थलों की पहचान की जा रही है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 और प्रियंका गांधी 5 से 6 चुनावी जनसभा प्रस्तावित है.