न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सेना की जमीन से जुड़े कथित घोटाले में नामजद आरोपी दिलीप घोष को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया. घोष ने अपने खिलाफ दर्ज आरोपों को रद्द करने की मांग करते हुए क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने इसे सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए मेंटेनबिलिटी के आधार पर ही खारिज कर दिया.
4.55 एकड़ सेना की जमीन से जुड़ा है मामला
मामला राजधानी रांची के बरियातू इलाके में स्थित करीब 4.55 एकड़ सेना की जमीन से जुड़ा है. जांच एजेंसियों के अनुसार, इस जमीन को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल किया गया. आरोप है कि दिलीप घोष और कारोबारी अमित अग्रवाल ने मिलकर इस संपत्ति की खरीद-फरोख्त में अनियमितताएं कीं.
मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की भी जांच
बताया जा रहा है कि जमीन की वास्तविक कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक थी, जबकि इसे लगभग 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया. इसके बाद इस जमीन को प्रदीप बागची नामक एक व्यक्ति के नाम पर बेचे जाने का दावा किया गया, जिसे जांच में फर्जी मालिक पाया गया. जांच में यह भी सामने आया कि बागची के खाते में केवल 25 लाख रुपये ही पहुंचे, जबकि रजिस्ट्री दस्तावेजों में कहीं अधिक रकम का उल्लेख किया गया था. प्रवर्तन एजेंसियां इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की भी जांच कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- FJCCI के प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार से की शिष्टाचार भेंट
सेना भूमि घोटाले में आरोपी दिलीप घोष को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज
संबंधित सामग्री
गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त
नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.
बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार
बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई
गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी
ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.
पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका
जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.
मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद
पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।