पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी, बेल पर सुनवाई टली.. कल फिर होगी सुनवाई

पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी, बेल पर सुनवाई टली.. कल फिर होगी सुनवाई

पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी बेल पर सुनवाई टली कल फिर होगी सुनवाई

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को आज पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि उन्हें आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी और सुनवाई नहीं हो पाने के कारण उन्हें वापस बेउर जेल भेज दिया गया. अब इस मामले में अगली सुनवाई कल दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है. जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस ने पप्पू यादव के खिलाफ दो पुराने मामलों को भी कोर्ट में पेश किया है. बताया जा रहा है कि कल कुल तीन मामलों में सुनवाई होनी है, जिनमें 2016 और 2019 से जुड़े मामलों में जमानत याचिका पर भी विचार किया जाएगा.

इधर, पटना सिविल कोर्ट को आज और कल सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पप्पू यादव के वकील ने इस पर चिंता जताते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियों (IB) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जब न्यायपालिका ही सुरक्षित नहीं है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है. अब तक कोर्ट को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वकील का यह भी कहना है कि यदि कल भी पप्पू यादव को जमानत नहीं मिलती है, तो उन्हें कम से कम चार और दिन जेल में रहना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- बिजली चोरी को लेकर राज्य भर में की गई छापेमारी, 1185 परिसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'