बिहार की हर पंचायत में 'ओपन जिम' का निर्माण कराया जाएगा, युवाओं के लिए केन्द्रीय...

बिहार की हर पंचायत में 'ओपन जिम' का निर्माण कराया जाएगा, युवाओं के लिए केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने की बड़ी घोषणा

बिहार की हर पंचायत में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा युवाओं के लिए केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने की बड़ी घोषणा

कमाल उद्दीन/न्यूज11  भारत

मोकामा/डेस्क:  केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बाढ़ के अथवानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अब बिहार की हर पंचायत में 'ओपन जिम' का निर्माण कराया जाएगा. मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पिछले दो वर्षों का अपना 'सांसद फंड' युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए ही सुरक्षित रखा था.अपने संबोधन में ललन सिंह ने कहा कि आज के दौर में युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक है. उन्होंने बताया कि यदि युवाओं का बेहतर विकास होगा, तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे देश की किसी भी बड़ी प्रतियोगिता या सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे. मंत्री ने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही साधन उपलब्ध कराने की जरूरत है मंत्री ने केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि बौद्धिक विकास के लिए भी योजनाएं साझा कीं.

उन्होंने घोषणा की कि जहाँ भी युवाओं की मांग होगी, वहां पुस्तकालय  बनाए जाएंगे. इन पुस्तकालयों में आधुनिक कंप्यूटर की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि युवा तकनीक के माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें और दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें.ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ललन सिंह ने एक विस्तृत कार्ययोजना पेश की. उन्होंने कहा कि हर पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. पंचायत स्तर के विजेताओं के बीच जिला स्तर पर मुकाबला होगा. ललन सिंह ने वादा किया कि वे स्वयं खिलाड़ियों को मेडल प्रदान करेंगे और सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट व जिम के लिए ट्रैक सूट भी विभाग की ओर से दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद के 212वें सत्र का समापन, 12 अहम विधेयक पारित

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा