सारण में विकास का ‘रियलिटी चेक’, नीतीश कुमार खुद पहुंचे मौके पर सारण में विकास क...

सारण में विकास का ‘रियलिटी चेक’, नीतीश कुमार खुद पहुंचे मौके पर सारण में विकास का ‘रियलिटी चेक’, नीतीश कुमार खुद पहुंचे

सारण में सीएम नीतीश कुमार ने फोरलेन सड़क और नए पुल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

सारण में विकास का ‘रियलिटी चेक’ नीतीश कुमार खुद पहुंचे मौके पर
सारण में विकास का ‘रियलिटी चेक’ नीतीश कुमार खुद पहुंचे

गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया विशेष जोर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पवन कुमार सिंह / छपरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से एक दिन पहले सोमवार को सारण जिले का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाकरपुर–मानिकपुर फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना और जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल के कार्यों का जायजा लिया।

हाईलाइट्स -

  • सीएम ने बाकरपुर–मानिकपुर फोरलेन परियोजना का निरीक्षण किया
  • जेपी सेतु के समानांतर बन रहे पुल का लिया जायजा
  • गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
  • परियोजना से यातायात और व्यापार को मिलेगा लाभ
     

गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही उन्होंने तय समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया विशेष जोर

यातायात और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद अहम है। इसके पूरा होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, जाम की समस्या कम होगी और लोगों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा और चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लोगों में उम्मीद

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। इस दौरान जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि परियोजना के पूरा होने से सोनपुर समेत आसपास के इलाकों में आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें - शपथ समारोह से पहले प्रशासन अलर्ट, राज्यपाल सचिव ने बुलाई हाईलेवल बैठक

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।