न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में 14 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. JBVNL के तहत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कोकर द्वारा जारी सूचना के अनुसार RDSS कार्य के कारण कई इलाकों में दिन के समय बिजली बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक अमेठिया नगर, महुआटोली, नामकुम न्यू मकचुंद टोली, चुटिया, ढेलाटोली, कोकर, आनंदनगर, नीचे कोचा, नामकुम और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
इसके अलावा, 33 केवी कुसई लाइन के शिफ्टिंग कार्य के चलते भी निर्धारित समय के लिए शटडाउन लिया जाएगा. दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम के पास लाइन शिफ्टिंग के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर मजिस्ट्रेट कॉलोनी और हिनू जैसे इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में 17 अप्रैल को लू का येलो अलर्ट जारी