वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी पर गिरी गाज, एसपी ने सुषमा कुमारी का किया ट्रांसफर

वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी पर गिरी गाज, एसपी ने सुषमा कुमारी का किया ट्रांसफर

वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी पर गिरी गाज एसपी ने सुषमा कुमारी का किया ट्रांसफर 

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी पर गाज गिरी है. थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का ट्रांसफर कर डिय गया है. बताया जा रहा है कि चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक से अभद्र भाषा में बात करती सुनाई दे रही हैं. ऑडियो में युवक का नाम अजय बताया जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, पहले एक महिला पुलिसकर्मी ने युवक को फोन किया, जिसके बाद थाना प्रभारी से उसकी बात कराई गई. बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ डॉक्टर के पास है, लेकिन इसके बावजूद थाना प्रभारी ने उसे 15 मिनट के भीतर थाने पहुंचने का दबाव बनाया. आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ गाली-गलौज की गई और समय पर नहीं पहुंचने पर गाड़ी भेजकर उठवा लेने की भी बात कही गई. 

मामले के संज्ञान में आते ही एसपी हरविंदर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है. उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित किया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल ऑडियो की जांच के बाद ही यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले को लेकर आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर गढ़वा में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

युवाओं को नए अवसर और रोजगार मिलने का भरोसा - बंधु तिर्की

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

झारखंड

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन