न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में 17 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में लू का असर देखने को मिल सकता है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही. दोपहर होते-होते गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए.
ये भी पढ़ें - वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी पर गिरी गाज, एसपी ने सुषमा कुमारी का किया ट्रांसफर