News11 Bharat
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में एडमिट किया गया है. मामले में लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. मामले में पीड़िता के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि वह दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गई थी. इसी दरम्यान उसे नशीला खाना खिलाकर फायदा उठाया गया. युवती की दोस्त के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये भी पढ़ें- राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन
झारखंड