नीतीश के इस्तीफे पर क्या लगेगा ग्रहण ? जेडीयू कार्यकर्ताओं ने फिर उठाई निशांत क...

नीतीश के इस्तीफे पर क्या लगेगा ग्रहण ? जेडीयू कार्यकर्ताओं ने फिर उठाई निशांत कुमार को CM बनाने की मांग !

नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे के बीच बिहार की राजनीति में सस्पेंस बढ़ गया है। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाकर नई बहस छेड़ दी है।

नीतीश के इस्तीफे पर क्या लगेगा  ग्रहण  जेडीयू कार्यकर्ताओं ने फिर उठाई निशांत कुमार को cm बनाने की मांग

नीतीश के इस्तीफे पर क्या लगेगा ‘ग्रहण’? |

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बीच जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा जारी किए गए एक नए पोस्टर ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है।

हाईलाइट्स:

  • नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
  • जेडीयू कार्यकर्ताओं ने फिर निशांत कुमार को CM बनाने की मांग उठाई
  • पोस्टर और नारेबाजी से उत्तराधिकार की चर्चा फिर गर्म
  • बिहार की सियासत में नए समीकरण बनने के संकेत

पोस्टर में निशांत कुमार को CM बनाने की मांग

जेडीयू कार्यकर्ताओं के इस पोस्टर में साफ तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। पोस्टर में निशांत कुमार की तस्वीर के साथ “Next CM of Bihar” लिखा गया है, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

नीतीश कुमार को बताया ‘लोकनाथ’

पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “लोकनाथ” कहा गया है। साथ ही संदेश में लिखा गया है कि “क्यों करें हम दूसरों पर विचार, जब लोकनाथ के तीर तरकश में मौजूद हैं।” यह लाइन पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर नए संकेत देती नजर आ रही है। पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि अनुभवी सहयोगियों के साथ युवा नेतृत्व की जरूरत है और निशांत कुमार इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। इसमें “निशांत निश्चय” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उनके नेतृत्व को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।

नीतीश मिशन और राजनीतिक संदेश

पोस्टर का सबसे अहम संदेश यह है कि “नीतीश जी का मिशन अधूरा है, जिसे निशांत कुमार ही पूरा करेंगे।” इस बयान ने बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व और उत्तराधिकार की चर्चा को और तेज कर दिया है।

अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना हाईकोर्ट के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे मुख्य सचिवालय पहुंचकर बैठक में भाग लेंगे और फिर सामूहिक फोटोग्राफी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे जदयू विधायक दल की बैठक

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार के इस्तीफे से जुड़े फैसले और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संभावित नेतृत्व परिवर्तन और संगठनात्मक फैसलों पर भी मंथन हो सकता है।

दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक

दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होगी। इसमें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिए जाने की संभावना है। इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 3:10 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके तुरंत बाद वे अपने आवास लौट जाएंगे।

शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक

शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में नए नेता का औपचारिक चयन किया जाएगा और सरकार गठन का दावा पेश करने की रणनीति तय होगी। इस बैठक में जीतन राम मांझी पहले ही पटना पहुंच चुके हैं, जबकि चिराग पासवान और उपरेंद्र कुशवाहा  की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें - नीतीश आज देंगे इस्तीफा, बिहार में सत्ता परिवर्तन तय! नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, सियासी हलचल चरम पर

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।