हरित बिहार का संदेश देकर जंदाहा पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जंदाहा में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के पैतृक आवास पहुंचकर वृक्षारोपण किया और हरित बिहार का संदेश दिया।

By : sawan kumar

हरित बिहार का संदेश देकर जंदाहा पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

पौधरोपण करते नीतीश कुमार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  नीतीश कुमार मंगलवार को वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कजरी बुजुर्ग स्थित जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने वृक्षारोपण कर हरित बिहार एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।

हाईलाइट्स - 

  • जंदाहा स्थित उमेश सिंह कुशवाहा के पैतृक आवास पहुंचे नीतीश कुमार
  • वृक्षारोपण कर दिया हरित बिहार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • कार्यकर्ताओं और नेताओं से संगठनात्मक मजबूती पर की चर्चा
  • बिहार को देश के शीर्ष 5 विकसित राज्यों में शामिल करने का दावा
  • कई वरिष्ठ जदयू नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में रहे मौजूद

विकास यात्रा का किया उल्लेख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में विकास की गति लगातार तेज हुई है और आने वाले समय में बिहार देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में अपनी जगह बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान भी किया।

उमेश कुशवाहा बोले- कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं नीतीश

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा बटेश्वर नाथ, बाबा गणीनाथ और खाकी बाबा की पावन धरती महनार पर नीतीश कुमार का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, ऊर्जा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढ़ा है। कार्यक्रम में ललन कुमार शॉफ,  संजय कुमार सिंह, सिद्धार्थ पटेल, महेंद्र राम समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें -  लखीसराय में करोड़ों की योजना पर भ्रष्टाचार का आरोप, आवाज उठाने वाले को मिली हत्या की धमकी

संबंधित सामग्री

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने मंगल मुंडा उर्फ पांड्या की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

अरगोड़ा थाने में केस दर्ज, 30 सितंबर को व्हाट्सऐप पर मिला था मैसेज पैसे नहीं देने पर मिली थी जान से मारने की धमकी<br/>

भोजूडीह आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

भोजूडीह आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोजूडीह की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.