न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने मंगल मुंडा उर्फ पांड्या की जमानत याचिका खारिज कर दी है. बता दें कि 4 मार्च 2021 को लांजी जंगल में IED ब्लास्ट हुआ था. नक्सलियों के हमले में झारखंड जगुआर के 3 जवान शहीद हुए थे. घटना में कई अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे. मामला टोकलो थाना कांड संख्या 09/2021 से जुड़ा है. NIA ने 24 मार्च 2021 को केस टेकओवर किया था. NIA ने जांच के बाद 19 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. मंगल मुंडा समेत कई आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं. वहीं, अनल दा समेत कई आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने फैसला सुनाया.
लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने मंगल मुंडा उर्फ पांड्या की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
संबंधित सामग्री
आधार कार्ड में बदला नाम, बनाई फर्जी वंशावली.. जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार
जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश हुआ है. जालसाज ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर और फर्जी वंशावली बनाकर फर्जीवाड़ा किया.
कल रांची पहुंचेगी भारत और वेस्टइंडीज की टीम, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंडी तौर तरीके से होगा स्वागत
एयरपोर्ट से सीधे रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना होंगी दोनों टीमें
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी अभ्यर्थी दीपक कुमार को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी अभ्यर्थी दीपक कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.
बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार
बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कल रांची में 'वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च' निकालेगी INDIA गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन
कल (बुधवार) इंडिया गठबंधन राजधानी रांची में 'वोट बचाओ देश बचाओ मार्च' निकालेगी. मार्च में इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी.