जानकी नवमी पर सीतामढ़ी में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: बिहार लौटेंगे मजदूर, यहीं मिलेगा रोजगार

जानकी नवमी पर सीतामढ़ी में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: बिहार लौटेंगे मजदूर, यहीं मिलेगा रोजगार

जानकी नवमी के अवसर पर सीतामढ़ी पहुंचे CM सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले एक साल में प्रवासी श्रमिकों को बिहार में ही रोजगार मिलेगा।

जानकी नवमी पर सीतामढ़ी में cm सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान बिहार लौटेंगे मजदूर यहीं मिलेगा रोजगार

जानकी नवमी पर सीतामढ़ी में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान |

 न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क

अमित कुमार / सीतामढ़ी -  जानकी नवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता सीता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और रोजगार को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं ।   कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने “जय-जय सियाराम” के जयघोष के साथ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला अवसर है जब वे मां सीता का आशीर्वाद लेने पुनौराधाम पहुंचे हैं। उन्होंने इसे अपनी आस्था और सौभाग्य से जुड़ा क्षण बताया।

हाईलाइट्स - 

  • जानकी नवमी पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे CM सम्राट चौधरी
  • माता सीता के मंदिर में की पूजा-अर्चना, सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन
  • 1 साल में प्रवासी श्रमिकों को बिहार में ही रोजगार देने का ऐलान
  • बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये निवेश का दावा
  • पुनौराधाम मंदिर निर्माण 31 दिसंबर 2028 से पहले पूरा करने के निर्देश
  • सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज को मिलेगी विशेष पहचान
  • भारी भीड़ के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार में 5 लाख करोड़ के निवेश का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार तेजी से विकास और निवेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे उद्योगों का विस्तार होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष में प्रवासी श्रमिकों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि पलायन को रोका जा सके।

पुनौराधाम मंदिर निर्माण में तेजी के निर्देश

सीएम ने पुनौराधाम में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे तय समय से छह महीने पहले यानी 31 दिसंबर 2028 तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है।

सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज को मिलेगी विशेष पहचान

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सीतामढ़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नामकरण विशेष पहचान के साथ किया जाएगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

आस्था और विकास का संगम

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि सदियों से आस्था और इतिहास की प्रतीक रही है। उन्होंने बताया कि जब पहले भूमि पूजन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तत्कालीन नेतृत्व यहां आए थे, तब भी बारिश हुई थी, जिसे उन्होंने मां सीता की कृपा बताया।

भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुनौराधाम में भारी भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार से होने वाले पलायन को रोकना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य और निवेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता सीता का आशीर्वाद बिहार के विकास को नई गति देगा।

इसे भी पढ़ें - बिहार वालों की बल्ले-बल्ले, अब शादी और यात्रा के लिए सस्ती सरकारी बसें आसानी से मिलेंगी

संबंधित सामग्री

SBI CSP में घुसे नकाबपोश लुटेरे, संचालक की कनपटी पर सटाया कट्टा और उड़ा ले गए लाखों रुपए

बिहार

SBI CSP में घुसे नकाबपोश लुटेरे, संचालक की कनपटी पर सटाया कट्टा और उड़ा ले गए लाखों रुपए

जमुई के पवना में SBI CSP से तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर ₹1.5 लाख लूट लिए। घटना CCTV में कैद है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

बिहार

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

समस्तीपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ। वारिसनगर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने स्कूल घेरकर हंगामा किया।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

बिहार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भूसौली में छिपाकर रखी थी लाखों की खेप

पूर्वी चंपारण में पुलिस और SSB ने मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर घर में छिपाई २.६९५ किलो चरस बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में है। अब नेपाल सीमा से जुड़े ड्रग सिंडिकेट की जांच जारी है


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।