न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक के बीच बड़े नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री Shahnawaz Hussain, सांसद Janardan Singh Sigriwal और सांसद Gopal Jee Thakur भी पहुंचे।
हाईलाइट्स :
- बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की अहम बैठक जारी
- बड़े नेताओं की लगातार एंट्री से बढ़ी राजनीतिक हलचल
- शहनवाज हुसैन, सिग्रीवाल और गोपाल जी ठाकुर पहुंचे
- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेताओं का स्वागत किया
- सम्राट चौधरी ने भी नेताओं का किया गर्मजोशी से स्वागत
- विनोद तावड़े, शिवराज सिंह चौहान और नितिन नवीन रहे मौजूद
नेताओं का हुआ भव्य स्वागत
बैठक स्थल पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विनोद तावड़े, शिवराज सिंह चौहान और नितीन नवीन का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी विनोद तावड़े, शिवराज सिंह चौहान और नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया।
नेताओ का स्वागत करते सम्राट चौधरी।
राजनीतिक सरगर्मी तेज
विधायक दल की इस अहम बैठक के बीच नेताओं की लगातार मौजूदगी और स्वागत कार्यक्रम ने राजनीतिक माहौल को और अधिक सक्रिय कर दिया है।
दोपहर 2 बजे जदयू विधायक दल की बैठक
दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार के इस्तीफे से जुड़े फैसले और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संभावित नेतृत्व परिवर्तन और संगठनात्मक फैसलों पर भी मंथन हो सकता है।
दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक
दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होगी। इसमें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिए जाने की संभावना है। इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 3:10 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके तुरंत बाद वे अपने आवास लौट जाएंगे।
शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक
शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में नए नेता का औपचारिक चयन किया जाएगा और सरकार गठन का दावा पेश करने की रणनीति तय होगी। इस बैठक में जीतन राम मांझी पहले ही पटना पहुंच चुके हैं, जबकि चिराग पासवान और उपरेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है।
एनडीए की सरकार गठन की तैयारी
एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर नई सरकार को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की संभावना
सूत्रों के अनुसार, बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को पटना स्थित राजभवन में हो सकता है। इसमें मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।
राजनीतिक समीकरण और आगे की दिशा
इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। एनडीए के सहयोगी दलों की भूमिका, नेतृत्व चयन और मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर लगातार मंथन जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले 24 घंटे राज्य की सत्ता का भविष्य तय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - 20 साल के सफर का भावुक अंत: नीतीश ने कहा नई सरकार को मिलता रहेगा मेरा मार्गदर्शन