नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि; 3 बजे देंगे इस्त...

नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि; 3 बजे देंगे इस्तीफा, NDA तय करेगा नया CM चेहरा

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है, जहां नीतीश कुमार आज इस्तीफा देंगे। इसके बाद NDA नए मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर कल नई सरकार का गठन करेगा।न

नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि 3 बजे देंगे इस्तीफा nda तय करेगा नया cm चेहरा

नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार 14 अप्रैल, दिन मंगलवार का दिन सियासी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और एक ही वाहन में बैठकर समारोह स्थल तक पहुंचे। राजधानी पटना में राजनीतिक हलचल तेज है। सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर नेताओं का आना-जाना लगा रहा। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनसे मिलने पहुंचे।

हाईलाइट्स - 

  • नीतीश कुमार आज अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल हुए
  • दोपहर 3 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा
  • NDA की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर
  • JDU और BJP विधायक दल की अलग-अलग बैठकें जारी
  • कल सुबह 11 बजे होगा नए CM का शपथ ग्रहण
     

कैबिनेट के बाद अलग-अलग बैठकों का दौर

कैबिनेट बैठक के बाद JDU और BJP अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगे। इसके साथ ही NDA के घटक दल HAM, RLJP और RLM भी अलग-अलग बैठक कर अपने-अपने विधायक दल का नेता चुनेंगे। दोपहर करीब 2 बजे एक अणे मार्ग स्थित आवास पर JDU विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता के चयन पर चर्चा होगी।

3 बजे नीतीश देंगे इस्तीफा

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से भंग हो जाएगी।

शाम 4 बजे NDA तय करेगा नया मुख्यमंत्री चेहरा

इस्तीफे के बाद शाम 4 बजे NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बैठक की निगरानी BJP की ओर से बनाए गए पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

कल होगा शपथ ग्रहण

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा, जहां नए नेतृत्व के साथ बिहार में नई सरकार की शुरुआत होगी। 
 

बड़े नेताओं की मौजूदगी की संभावना

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है, जिससे यह कार्यक्रम और अधिक महत्वपूर्ण और वीआईपी स्तर का बन गया है। पटना में होने वाले इस बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता

दोपहर के समय भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें पार्टी अपने नए नेता का चयन करेगी। यही नेता आगे चलकर एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें फैसले पर टिकी हैं।

मैथिली ठाकुर का बयान—नीतीश को बताया विकास पुरुष

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि आज सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार को “विकास पुरुष” बताते हुए कहा कि बिहार में आज जो भी विकास और स्थिरता है, वह नीतीश कुमार की वजह से संभव हुआ है। उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें - नीतीश का इस्तीफा तय ! शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए CM का ऐलान, NDA में हलचल तेज !

संबंधित सामग्री

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

झारखंड

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।