बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान: पीएम मोदी और नीतीश को कहा धन्...

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान: पीएम मोदी और नीतीश को कहा धन्यवाद, सेवा को बताया ‘पवित्र अवसर’

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालने के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार का आभार जताते हुए इसे जनसेवा का पवित्र अवसर बताया।उन्होंने विकास, सुशासन और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान पीएम मोदी और नीतीश को कहा धन्यवाद सेवा को बताया ‘पवित्र अवसर’

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला बयान |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए विधायक दल का नेता चुना, इसके लिए वह हृदय से कृतज्ञ हैं।

हाइलाइट्स:

  • सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार को कहा धन्यवाद
  • मुख्यमंत्री पद को बताया ‘जनसेवा का पवित्र अवसर’
  • विकास और सुशासन को लेकर जताया मजबूत संकल्प
  • 20 साल की राजनीतिक यात्रा और भाजपा से जुड़ाव का जिक्र

पद नहीं, जनता की सेवा का अवसर

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा का पवित्र अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

नीतीश कुमार को बताया प्रेरणास्रोत

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उनसे सरकार चलाने का तरीका सीखा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सफल कार्यकाल और सुशासन का मॉडल उनके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चौधरी ने अपनी राजनीतिक यात्रा को भी याद किया। उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से वे राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन 2015 में भाजपा से जुड़ने के बाद उन्हें एक स्पष्ट विचारधारा और दिशा मिली।

पार्टी ने हर जिम्मेदारी में दिखाया भरोसा

उन्होंने कहा कि पार्टी ने समय-समय पर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दीं, जिन्हें उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।

इसे भी पढ़ें - सम्राट चौधरी को बधाइयों की बौछार, मांझी से लेकर कुशवाहा तक ने दी शुभकामनाएं

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

बिहार

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

समस्तीपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ। वारिसनगर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने स्कूल घेरकर हंगामा किया।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।