बिहार में भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन, पहली बार बीजेपी नेता संभालेंगे CM की कमान

बिहार में आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब पहली बार पार्टी का नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। NDA के नए कैबिनेट फार्मूले के तहत सहयोगी दलों के बीच सत्ता का संतुलन तय होता दिख रहा है।

By : sawan kumar
बिहार में भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन, पहली बार बीजेपी नेता संभालेंगे CM की कमान

file photo

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में आज के दिन एक बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिल रहा है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है।  लगभग 20 साल तक शासन में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अब उनके उत्तराधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को 11.00 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

हाईलाइट्स :

  • पहली बार बिहार में भाजपा का नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा
  • सम्राट चौधरी का CM बनना लगभग तय
  • गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष पद भाजपा के पास रहने की संभावना
  • जदयू को डिप्टी सीएम पद मिलने के संकेत
  • कैबिनेट फार्मूला: BJP-JDU 15-15, चिराग पासवान की पार्टी को 2, HAM-RLM को 1-1 मंत्री
  • आज सिर्फ CM और डिप्टी CM के शपथ लेने की संभावना

सत्ता संतुलन का नया फॉर्मूला तय

सम्राट चौधरी की नई सरकार में सत्ता का संतुलन भी लगभग तय माना जा रहा है। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास रहेगा, जबकि सहयोगी दल जदयू को डिप्टी सीएम का पद मिलने की संभावना है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बिहार में इस बार भी दो उपमुख्यमंत्री होंगे हांलाकि खबर लिखने तक ये तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पाई है कि किस दल से बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लेकिन भाजपा से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो चुकी है। 

कैबिनेट गठन का संभावित फार्मूला

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट गठन में सभी सहयोगी दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। संभावित फार्मूले के तहत:

भाजपा और जदयू के 15-15 मंत्री

  • चिराग पासवान की पार्टी LJPR के 2 मंत्री
  • HAM और RLM के 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं
  • आज सिर्फ CM और डिप्टी CM की शपथ संभव

यह भी संभावना जताई जा रही है कि आज केवल मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में अलग समारोह में कराया जा सकता है।

आगे कि हर पल की खबर जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ , हम आप तक सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी लाकर देंगे.. 

इसे भी पढ़ें - : बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम, आज शपथ लेंगे सम्राट

संबंधित सामग्री

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 

नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद, श्रवण कुमार बोले- पार्टी के बड़े नेता...

नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद, श्रवण कुमार बोले- पार्टी के बड़े नेता...

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद की खबर नीतीश कुमार तक पहुंच गई है।

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

दरभंगा शिक्षक सीट से JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। 

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है।